बीडीओ की गाड़ी से बाइक सवार जख्मी

सुपौल. बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के परसरमा गांव के समीप सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी से एक बाइक सवार जख्मी हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार मधुबनी जिला के भेजा निवासी सुशील पासी बाइक से ससुराल सहरसा के पंचगछिया जा रहे थे. सहरसा […]

सुपौल. बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के परसरमा गांव के समीप सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी से एक बाइक सवार जख्मी हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार मधुबनी जिला के भेजा निवासी सुशील पासी बाइक से ससुराल सहरसा के पंचगछिया जा रहे थे. सहरसा से सुपौल लौट रही बीडीओ की सुमो विक्टा ने श्री पासी की बाइक में ठोकर मार दी. पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है. घायल के परिजन के बयान के आधार पर कांड संख्या 564/14 दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >