सहरसा को हरा कर फाइनल में पहुंचा मधेपुरा

जदिया. उच्च विद्यालय जदिया के मैदान में युवा क्रिकेट क्लब जदिया द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार को मधेपुरा व सहरसा के बीच खेला गया. मैच में मधेपुरा ने सहरसा को 19 रनों से पराजित किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मधेपुरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में […]

जदिया. उच्च विद्यालय जदिया के मैदान में युवा क्रिकेट क्लब जदिया द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार को मधेपुरा व सहरसा के बीच खेला गया. मैच में मधेपुरा ने सहरसा को 19 रनों से पराजित किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मधेपुरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 153 रन बनाये. जवाब में उतरी सहरसा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 134 रनों पर ही ऑल आउट हो गया. इस मैच में मधेपुरा टीम के खिलाड़ी मो इफ्तेखार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच में निर्णायक की भूमिका जयकृष्ण व चंदन ने निभायी, जबकि कमंटेटर प्रवीन व विवेक कुमार बबलू थे. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को सिंहेश्वर बनाम मधेपुरा बीच खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >