बेलही स्थित मरौना अंचल कार्यालय परिसर में भूमि विवाद को लेकर एक दिवसीय शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया. अनुमंडल पदाधिकरी अरुण कुमार सिंह ने आयोजित शिविर का जायजा लिया. शिविर में फरियादियों के द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक व राजस्व कर्मचारी को कई दिशा निर्देश देते हुये उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप ससमय दाखिल – खारिज , बेदखली भूमि बंदोबस्ती , राजस्व संग्रह आदि मामलों का निबटारा करना सुनिश्चित करें.
इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी. इस अवसर पर अंचल निरीक्षक विद्यालाल पासवान, राजस्व कर्मचारी रामदेव प्रसाद यादव, लाल बहादुर सिंह, कैलाश शर्मा, शंभु नारायण मंडल, पवन कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश मंडल, सरफराज आलम, विष्णु नारायण मंडल, राम बाबु पंडित, अवध लाल यादव, रामजी मंडल आदि उपस्थित थे.
