होम गार्ड जवान गये अवकाश पर

सुपौल : बिहार रक्षा वाहिनी के जवान आठ दिसंबर से पांच सूत्री मांगों के समर्थन में सामूहिक अवकाश पर चले गय़े यह अवकाश 12 दिसंबर की मध्य रात्रि तक जारी रहेगा़ राज्य संघ के आह्वान पर जिले के कार्यरत 400 होम गार्ड जवान सामूहिक अवकाश पर गये हैं, जबकि 1200 जवानों का नैतिक समर्थन प्राप्त […]

सुपौल : बिहार रक्षा वाहिनी के जवान आठ दिसंबर से पांच सूत्री मांगों के समर्थन में सामूहिक अवकाश पर चले गय़े यह अवकाश 12 दिसंबर की मध्य रात्रि तक जारी रहेगा़ राज्य संघ के आह्वान पर जिले के कार्यरत 400 होम गार्ड जवान सामूहिक अवकाश पर गये हैं, जबकि 1200 जवानों का नैतिक समर्थन प्राप्त है़.
सोमवार को संघ से जुडे पदाधिकारियों ने विभिन्न कार्यालयों का दौरा कर ड्यूटी पर तैनात जवानों को अवकश पर भेजा़
जिला रक्षा वाहिनी संघ के अध्यक्ष कामदेव यादव व वरीय उपाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि पांच सूत्री लंबित मांगों के समर्थन में सात नवंबर को केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा आठ दिसंबर से सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया गया था़ बताया कि चरणबद्घ आंदोलन के अगले चरण में 15 दिसंबर को गृह रक्षक अपने मांगों के समर्थन में पटना के गांधी मैदान में रैली करेंगे और बिहार विधान सभा के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना देंग़े अवकाश की सूचना जिला पदाधिकारी को भी दे दी गयी है़.
सोमवार को गृह रक्षकों ने होम गार्ड के समादेष्टा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया़ इस मौके पर मनोज कुमार सिन्हा, योगेंद्र यादव, सत्यदेव यादव, योगेद्र प्रसाद यादव, कुलानंद यादव, गंगा प्रसाद कामत, विजेंद्र खिहर आदि शामिल थ़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >