वीरपुर. कृषि विभाग की मिली भगत से उर्वरक विक्रेता मनमानी कीमत पर खाद बेच रहे हैं. वहीं कुछ किसानों का मानना है कि बाजार में नकली खाद भी बेचे जा रहे हैं. ऐसे नकली खाद की वजह से गत वर्ष किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था. हाल के दिनों में एसएसबी द्वारा तस्करी के माध्यम से नेपाल ले जाये जा रहे खादों की जब्ती से स्पष्ट होता है कि कुछ खाद विक्रेता तस्करी के कारोबार में संलिप्त हैं. आजकल डीएपी की काफी मांग है और इसकी अधिक कीमत वसूली जा रही है. किसान मजबूरी में तय मूल्य से अधिक पर खाद खरीदने को विवश हैं. इस बाबत बीएओ विजय कुमार ने बताया कि नकली खाद को लेकर किसानों में मौखिक शिकायत की है, इसकी जांच की जा रही है.
अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं उर्वरक
वीरपुर. कृषि विभाग की मिली भगत से उर्वरक विक्रेता मनमानी कीमत पर खाद बेच रहे हैं. वहीं कुछ किसानों का मानना है कि बाजार में नकली खाद भी बेचे जा रहे हैं. ऐसे नकली खाद की वजह से गत वर्ष किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था. हाल के दिनों में एसएसबी द्वारा तस्करी के माध्यम […]
