गुरुदेव की महिमा अपरंपार: बाबा हरिनंदन

फोटो-9केप्सन- कटैया निर्मली पिपरा प्रखंड तुलापट्टी पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय संतमत सत्संग महाधिवेशन के दूसरे दिन प्रवचन के दौरान बाबा हरिनंदन परमहंस जी महाराज ने कहा कि गुरुदेव की महिमा अपरंपार है. वे भक्त की हृदय की शंका को मिटाते हैं. गुरु ही सुख के सागर हैं और भव सागर को पार […]

फोटो-9केप्सन- कटैया निर्मली पिपरा प्रखंड तुलापट्टी पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय संतमत सत्संग महाधिवेशन के दूसरे दिन प्रवचन के दौरान बाबा हरिनंदन परमहंस जी महाराज ने कहा कि गुरुदेव की महिमा अपरंपार है. वे भक्त की हृदय की शंका को मिटाते हैं. गुरु ही सुख के सागर हैं और भव सागर को पार लगा सकते हैं. वहीं प्रमोद बाबा ने कहा कि गुरु के दर्शन में अद्भुत आनंद की प्राप्ति होती है. भागीरथ बाबा ने कहा कि ईश्व सबकी मदद करते हैं. व्यक्ति को इष्ट पर आशा और भरोसा रखते हुए कर्म करना चाहिए, जब मनुष्य प्रयास करते-करते थक जाते हैं तो इष्ट की कृपा होती है. वहीं सत्य प्रकाश बाबा ने कहा कि भजन करने से ही सब कुछ मिलता है. ईश्वर उसी की मदद करते हंै जो खुद अपनी मदद करता है. प्रवचन के बाद एक घंटे का सामूहिक ध्यानाभ्यास हुआ. सत्संग को अखिलेश बाब, श्याम बाबा, कमलानंद बाबा आदि ने भी संबोधित किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >