नहीं लगता जनता दरबार, परेशानी

छातापुर : जन समस्याओं के निष्पादन के लिए प्रखंड कार्यालय में लगाया जाने वाला जनता दरबार पदाधिकारियों की व्यस्तता के कारण नहीं लग पा रहा है. राज्य सरकार के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले इस जनता दरबार में जनसमस्याओं से जुड़े मामलों, खास कर पुनर्वास योजना के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं […]

छातापुर : जन समस्याओं के निष्पादन के लिए प्रखंड कार्यालय में लगाया जाने वाला जनता दरबार पदाधिकारियों की व्यस्तता के कारण नहीं लग पा रहा है.
राज्य सरकार के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले इस जनता दरबार में जनसमस्याओं से जुड़े मामलों, खास कर पुनर्वास योजना के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर किया जाना था, पर प्रशासनिक उदासीनता के कारण प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन नहीं हो रहा है. मामलों को लेकर फरियादी प्रखंड कार्यालय आते भी हैं, पर मायूस होकर घर लौट जाते हैं. प्रखंड स्तरीय जनता दरबार नहीं लगने के कारण फरियादी न्याय और अधिकार के लिए डीएम के जनता दरबार से लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक जाते हैं.
लोगों का मानना है कि यदि नियमित रूप से प्रखंड में ही जनता दरबार का आयोजन हो और मामलों का निष्पादन हो तो उनकी परेशानी कम होगी.
कहते हैं बीडीओ
बीडीओ कपरूरी ठाकुर ने कहा कि व्यस्तता के कारण जनता दरबार नहीं लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जनता दरबार का नियमित आयोजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >