राम सहाय को दी गयी विदाई

फोटो-8केप्सन- श्री राय को उपहार भेंट करते एसडीपीओप्रतिनिधि, सुपौलसदर थाना परिसर में सोमवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष राम सहाय राय की सेवा निवृत्ति पर मेला समिति सचिव युगल किशोर अग्रवाल की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ. समारोह को संबोधित करते श्री राय ने कहा कि आजीवन कोसी की जनता व जनप्रतिनिधि का सहयोग […]

फोटो-8केप्सन- श्री राय को उपहार भेंट करते एसडीपीओप्रतिनिधि, सुपौलसदर थाना परिसर में सोमवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष राम सहाय राय की सेवा निवृत्ति पर मेला समिति सचिव युगल किशोर अग्रवाल की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ. समारोह को संबोधित करते श्री राय ने कहा कि आजीवन कोसी की जनता व जनप्रतिनिधि का सहयोग भुला नहीं सकूंगा. लोगों के साथ के कारण ही कर्तव्य निर्वहन की बाधाएं दूर होती गयी. उन्होंने लोगों को उनके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया. इससे पूर्व वक्ताओं ने कहा कि विवादों को पंचायत से सुलझाना, श्री राय की कार्यशैली में शामिल था. कोसी के तीनों जिलों में जहां भी उन्होंने योगदान दिया, वहां उनके कार्य की सराहना हुई. मौके पर एसडीपीओ अशोक कुमार ने उनको वस्त्र व रामयण भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर एसडीओ विमल कुमार मंडल, जगदीश प्रसाद यादव, अजय कुमार अजनबी, अमर कुमार चौधरी, मो जमालउद्दीन, रामचंद्र यादव, डॉ बीके यादव, नंद कुमार चौधरी, जियाउर रहमान, प्रो विमल यादव, जितेंद्र झा, निर्धन पासवान, प्रवीण कुमार सिंह गुंजन, गणेश सिंह, अशोक पासवान सहित सहरसा, सुपौल व मधेपुरा के कई थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >