फोटो-4केप्सन- निर्माण स्थल पर रखा पुराना ईंट प्रतिनिधि, छातापुर मुख्यालय बाजार से लक्ष्मीपुर खूंटी तक निर्माणाधीन ग्रामीण सड़क में व्यापक अनियमितता के बाद अब एप्रोच व नाला निर्माण में पुराने ईंट का उपयोग धड़ल्ले से जारी है. प्राक्कलन में नया ईंट लगाने के प्रावधान की अनदेखी करते हुए वर्षों पूर्व ईंट सोलिंग सड़क में उपयोग किये गये ईंट का प्रयोग किया जा रहा है. एप्रोच की चौड़ाई की अनदेखी की जा रही है. वहीं नाला निर्माण के कार्य में भी प्राक्कलन की अनदेखी की जा रही है.दरअसल वर्षों पूर्व बने मुख्यालय बाजार-लक्ष्मीपुर खूंटी ईंट सोलिंग सड़क की ही ईंट का दोबारा प्रयोग हो रहा है. सड़क निर्माण में हो रही अनियमितता का ग्रामीणों ने कई बार विरोध किया है. ग्रामीणों के आंदोलन के क्रम में विभागीय पदाधिकारी भी पहुंचे. सुधार का आश्वासन भी मिला, संवेदक के कर्मियों को प्राक्कलन के अनुरूप कार्य कराने के लिए फटकार भी लगायी गयी, लेकिन स्थिति में किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ. प्राक्कलन में पुरानी ईंट के उपयोग का प्रावधान है या नहीं, इसकी जांच होगी. निर्माण कार्य स्थल की जांच कर प्रतिवेदन डीएम को सौंपा जायेगा. कर्पूरी ठाकु र, बीडीओ छातापुर
एप्रोच व नाला निर्माण में हो रहा पुरानी ईंट का प्रयोग
फोटो-4केप्सन- निर्माण स्थल पर रखा पुराना ईंट प्रतिनिधि, छातापुर मुख्यालय बाजार से लक्ष्मीपुर खूंटी तक निर्माणाधीन ग्रामीण सड़क में व्यापक अनियमितता के बाद अब एप्रोच व नाला निर्माण में पुराने ईंट का उपयोग धड़ल्ले से जारी है. प्राक्कलन में नया ईंट लगाने के प्रावधान की अनदेखी करते हुए वर्षों पूर्व ईंट सोलिंग सड़क में उपयोग […]
