प्रतिनिधि, सुपौल भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का 18 वां शाखा सम्मेलन गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत बैरो मध्य विद्यालय में संपन्न हुआ. सुधांशु शेखर प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव मंडल के सदस्य राम चंद्र महतो ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार किसान-मजदूर विरोधी है. उन्होंने कहा कि पूर्व में मनमोहन सरकार द्वारा चलाये गये उदारीकरण नीति के कारण लगभग तीन लाख किसानों को आत्महत्या करनी पड़ी. बावजूद मोदी सरकार उसी नीति को आगे बढ़ा रही है. कहा कि भाकपा सरकार की इस नीति के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी. जिला सचिव सुरेश्वर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की धान का समर्थन मूल्य नीति दोषपूर्ण है. कहा कि सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की खरीद प्रारंभ नहीं किये जाने के कारण किसान औने-पौने दाम पर बाजार में धान बेचने को विवश हैं. उन्होंने कहा कि किसानों व भूमिहीनों की समस्या को लेकर पार्टी द्वारा चार दिसंबर को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जायेगा. सम्मेलन में सड़क, स्वास्थ्य, विद्युतीकरण आदि समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए आंदोलन का निर्णय लिया गया. इस मौके पर सर्व सम्मति से विद्यानंद कामत को शाखा सचिव चुना गया. कार्य प्रतिवेदन अलाउद्दीन साफी द्वारा पेश किया गया. मौके पर दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.
किसान-मजदूर के हित में भाकपा करेगी आंदोलन
प्रतिनिधि, सुपौल भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का 18 वां शाखा सम्मेलन गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत बैरो मध्य विद्यालय में संपन्न हुआ. सुधांशु शेखर प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव मंडल के सदस्य राम चंद्र महतो ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार किसान-मजदूर विरोधी है. […]
