फोटो-2केप्सन- बंद पड़ी दुकान , प्रदर्शन करते विक्रेता सरायगढ़. बिहार सरकार द्वारा पान मसाला पर प्रतिबंध लगाये जाने के विरोध में प्रखंड क्षेत्र के पान विक्रेताओं ने गुरुवार को एक जुट होकर अपनी -अपनी दुकानें बंद रखी और सरकार के विरोध में प्रदर्शन भी किया. विरोध प्रदर्शन में विक्रेताओं द्वारा भपटियाही बाजार, रेलवे स्टेशन, एसएच-76 तथा एनएच 57 पर घूम-घूम कर सभी पान दुकानों को बंद करवाया तथा सरकार विरोधी नारे लगाये. बाद में शिव मंदिर परिसर में प्रखंड पान विक्रेता संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पान दुकानदारों की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रखंड अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सरकार एक तरफ जहां गांव-गांव में शराब की दुकान की लाइसेंस दे रही है, वहीं पान मसाला की बिक्री पर रोक लगा रही है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के लिए सबसे हानिकारक सिगरेट, बीड़ी व तंबाकू आदि की बिक्री पर सरकार ने खुली छूट दे रखी है. बैठक में उपस्थित पान विक्रेताओं ने एक स्वर से कहा कि पहले राज्य सरकार मधुशाला को पूर्णत: बंद करें फिर पान मसाला की बिक्री पर रोक लगावे. बैठक में विक्रेता संघ के प्रखंड सचिव अशोक साह, कोषाध्यक्ष पप्पू गुप्ता , बिहारी साह , लक्ष्मण यादव , बेचन साह , भरत साह , दिनेश पासवान , राम प्रकाश राम, प्रकाश यादव, मुकेश यादव, चंदेश्वरी साह, राम सागर राम, संजय पासवान, शंभु मुखिया, राम नाथ यादव, सुरेश राम, प्रकाश मुखिया, अरविंद यादव आदि मौजूद थे.
प्रतिबंध के विरोध में पान दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन
फोटो-2केप्सन- बंद पड़ी दुकान , प्रदर्शन करते विक्रेता सरायगढ़. बिहार सरकार द्वारा पान मसाला पर प्रतिबंध लगाये जाने के विरोध में प्रखंड क्षेत्र के पान विक्रेताओं ने गुरुवार को एक जुट होकर अपनी -अपनी दुकानें बंद रखी और सरकार के विरोध में प्रदर्शन भी किया. विरोध प्रदर्शन में विक्रेताओं द्वारा भपटियाही बाजार, रेलवे स्टेशन, एसएच-76 […]
