टीकाकरण को लेकर विकास मित्रों को प्रशिक्षण

फोटो-5कैप्सन – उपस्थित विकास मित्रसरायगढ़. टीकाकरण (आरआइ) को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को सरायगढ़-भपटियाही व बसंतपुर प्रखंड के विकास मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक डॉ एके वर्णवाल, डॉ तजमुल हुसैन व डब्लूएचओ मॉनीटर वीरेंद्र कुमार द्वारा टीकाकरण में विकास मित्रों के भूमिका पर जानकारी दी गयी. इस दौरान गर्भवती […]

फोटो-5कैप्सन – उपस्थित विकास मित्रसरायगढ़. टीकाकरण (आरआइ) को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को सरायगढ़-भपटियाही व बसंतपुर प्रखंड के विकास मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक डॉ एके वर्णवाल, डॉ तजमुल हुसैन व डब्लूएचओ मॉनीटर वीरेंद्र कुमार द्वारा टीकाकरण में विकास मित्रों के भूमिका पर जानकारी दी गयी. इस दौरान गर्भवती महिलाओं व बच्चों को विभिन्न प्रकार के जानलेवा बीमारी से दूर रखने के लिए आवश्यक कदम के बारे में भी बताया गया. मौके पर टीका संबंधी भ्रांति दूर करने के लिए एक वीडियो फिल्म के माध्यम से जानकारी दी गयी. मौके पर सुरेश कुमार राम, लक्ष्मण राम, मंजू देवी, शशि कला देवी, गीता देवी, माया देवी, मनीष सादा, प्रकाश राम, देवेश राम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >