बैठक में महाधरना की सफलता पर विमर्श

फोटो-3कैप्सन- बैठक में उपस्थित राजद कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सुपौलकेंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध राजद द्वारा चार दिसंबर को पटना में आयोजित होने वाले महा धरना की सफलता को लेकर गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष रामनाथ मंडल ने की. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि […]

फोटो-3कैप्सन- बैठक में उपस्थित राजद कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सुपौलकेंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध राजद द्वारा चार दिसंबर को पटना में आयोजित होने वाले महा धरना की सफलता को लेकर गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष रामनाथ मंडल ने की. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार की हकमारी की जा रही है, सरकार हर मोरचे पर विफल रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार में मनरेगा, इंदिरा आवास योजना सहित अन्य कई कल्याणकारी योजना को बरबाद करने पर तुली है. योजनाओं की राशि में कटौती की जा रही है, वहीं अनुरोध के बावजूद लंबित राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा. कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी आरंभ करने का आह्वान करते पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बूथ कमेटी के गठन पर जोर देना आवश्यक है. गांव-गांव की समस्या व उनके समाधान के लिए बूथ कमेटी का गठन लाभप्रद होगा. साथ हीं इससे युवा वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में सहायता मिलेगी. मौके पर पूर्व विधायक उदय प्रसाद गोइत, प्रदेश महासचिव विजय कुमार यादव, प्रो राजेंद्र प्रसाद यादव, दिनेश प्रसाद यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद साहू, युवा राजद अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी, दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामसागर पासवान, महिला जिलाध्यक्ष छाया रानी, बमभोला सिंह, कारी यादव, भूप नारायण यादव, उपेंद्र प्रसाद यादव, प्रकाश यादव, राज कुमार यादव, विनोद यादव, छेदी यादव, किशन झा, बिंदेश्वर पांडेय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >