सरायगढ़. प्रखंड के मुरली पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी रामेश्वरी देवी (65) व प्रेम चंद्र झा(45 वर्ष) द्वारा जारी अनशन के छठे दिन बुधवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा पीएचसी किसनपुर में भरती कराया गया है. मां-बेटे की हालत मंगलवार से बिगड़ने लगी थी और उन्होंने दवा लेने से इनकार कर दिया था. बुधवार को अनशन स्थल मुरली माइनर से दोनों अनशनकारी को सरायगढ़ व किसनपुर पुलिस ने उठा कर पीएचसी में भरती कराया. इस मौके पर बीडीओ वीरेंद्र कुमार भी मौजूद थे. गौरतलब है कि जमीन विवाद के मामले में मां-बेटे द्वारा आमरण अनशन आरंभ किया गया था. सोमवार की शाम अनशन स्थल पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी विमल कुमार मंडल ने अनशनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विफल रहे.
अनशनकारी की हालत बिगड़ी, पीएचसी में भरती
सरायगढ़. प्रखंड के मुरली पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी रामेश्वरी देवी (65) व प्रेम चंद्र झा(45 वर्ष) द्वारा जारी अनशन के छठे दिन बुधवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा पीएचसी किसनपुर में भरती कराया गया है. मां-बेटे की हालत मंगलवार से बिगड़ने लगी थी और उन्होंने दवा लेने से इनकार कर दिया था. बुधवार को […]
