फोटो-7कैप्सन- पीपरा में चेक वितरित करती बीडीओ निर्मली. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभुकों के बीच बुधवार को मरौना व निर्मली प्रखंड मुख्यालय में शिविर आयोजित कर चेक का वितरण किया गया. निर्मली में प्रखंड के टीपीसी भवन में प्रमुख अरविंद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन हुआ. बीडीओ परशुराम सिंह ने बताया कि सामान्य घटक के 199 व विशेष घटक में 57 लाभुकों को पांच-पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. वहीं मरौना प्रखंड के टीपीसी भवन में बीडीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 195 लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मद की राशि वितरित की गयी है.इस मौके पर उप प्रमुख संतोष पासवान, रुबी कुमारी, पम्मी देवी आदि उपस्थित थे.पीपरा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बीडीओ ज्योति गामी द्वारा प्रखंड के नौ पंचायत के सामान्य वर्ग से 176 व अनुसूचित जाति के 66 लाभुकों के बीच 12 लाख 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. इस मौके पर प्रमुख डोमी पासवान, घनश्याम मिश्र, रवि कुमार, शिव शंकर चौधरी आदि मौजूद थे.
कन्या विवाह योजना के तहत चेक का वितरण
फोटो-7कैप्सन- पीपरा में चेक वितरित करती बीडीओ निर्मली. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभुकों के बीच बुधवार को मरौना व निर्मली प्रखंड मुख्यालय में शिविर आयोजित कर चेक का वितरण किया गया. निर्मली में प्रखंड के टीपीसी भवन में प्रमुख अरविंद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन हुआ. बीडीओ परशुराम सिंह ने बताया […]
