उचक्कों ने 22 हजार रुपये छीना

किसनपुर. नौवा बाखर निवासी उपेंद्र पंडित से उचक्कों ने मंगलवार को किसनपुर बाजार में 22 हजार रुपये छीन कर फरार हो गया. घटना उस समय हुई जब श्री पंडित एसबीआइ शाखा के एटीएम से रुपये निकाल कर बाजार में केला खरीद रहे थे. रुपये का थैला साइकिल से लटक रहा था. इसी दौरान उचक्कों ने […]

किसनपुर. नौवा बाखर निवासी उपेंद्र पंडित से उचक्कों ने मंगलवार को किसनपुर बाजार में 22 हजार रुपये छीन कर फरार हो गया. घटना उस समय हुई जब श्री पंडित एसबीआइ शाखा के एटीएम से रुपये निकाल कर बाजार में केला खरीद रहे थे. रुपये का थैला साइकिल से लटक रहा था. इसी दौरान उचक्कों ने बैग लेकर भाग गया. पीडि़त श्री पंडित ने बताया कि रुपये निकालने के दौरान एक संदिग्ध युवक एटीएम में घुस गया था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एटीएम का जायजा लिया और एटीएम में तैनात कर्मी से पूछताछ की. शाखा प्रबंधक के अनुपस्थित रहने से सीसीटीवी फुटेज की जांच नहीं हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >