शिविर में हुआ भूमि संबंधी कार्यों का निपटारा

फोटो-10केप्सन- शिविर में उपस्थित पदाधिकारी छातापुर. लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत अंतर्गत करहवाना गांव स्थित यात्री शेड में मंगलवार को राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. अंचलाधिकारी रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शिविर के दौरान भूमि से संबंधित मामले का निपटारा किया गया. सीओ श्री सिंह ने बताया कि लक्ष्मीपुर खूंटी व डहरिया पंचायत से संबंधित […]

फोटो-10केप्सन- शिविर में उपस्थित पदाधिकारी छातापुर. लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत अंतर्गत करहवाना गांव स्थित यात्री शेड में मंगलवार को राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. अंचलाधिकारी रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शिविर के दौरान भूमि से संबंधित मामले का निपटारा किया गया. सीओ श्री सिंह ने बताया कि लक्ष्मीपुर खूंटी व डहरिया पंचायत से संबंधित हल्का नंबर आठ के लिए शिविर का आयोजन किया गया. बीते नौ नवंबर को लगे शिविर में प्राप्त आवेदनों से संबंधित लगान रसीद , दाखिल खारिज, बासगीत सहित अन्य प्रकार के कार्यों का निष्पादन किया गया. शिविर में अंचल निरीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, लिपिक सरयुग कुमार, राजस्व कर्मचारी विष्णुदेव यादव के अलावा स्थानीय मुखिया किशोर कुमार ,सरपंच शिवनंदन साह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >