जदिया. थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी मो महीउद्दीन ने अपने पुत्र मो एजाज के अपहरण का मामला जदिया थाना में दर्ज कराया है. इस बाबत थाना कांड संख्या 144/14 दर्ज किया गया है. आवेदन में कहा गया है कि 20 नवंबर को मो एजाज अचानक गायब हो गया. खोज-बीन करने के बाद पता चला कि मधेपुरा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मदनी नगर के मो नन्हे व मो सद्दाम ने कुछ लोगों के साथ मिल कर एजाज का अपहरण कर लिया है. मो महीउद्दीन के अनुसार, 14 नवंबर को उसके बेटे का निकाह लक्ष्मीपुर मदनीनगर में हुआ था. उस वक्त से ही उक्त लोगों द्वारा धमकी दी जा रही थी. इसी बीच अपहरणकर्ताओं द्वारा अपहृत के बहनोई से रिहाई के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की गयी. पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर फिरौती मांगने वाले मो मोजीम को श्रीनगर थाना क्षेत्र के पोखरिया टोला से गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि शीघ्र ही अपहृत को बरामद कर लिया जायेगा.
अपहरण का मामला दर्ज, एक गिरफ्तार
जदिया. थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी मो महीउद्दीन ने अपने पुत्र मो एजाज के अपहरण का मामला जदिया थाना में दर्ज कराया है. इस बाबत थाना कांड संख्या 144/14 दर्ज किया गया है. आवेदन में कहा गया है कि 20 नवंबर को मो एजाज अचानक गायब हो गया. खोज-बीन करने के बाद पता चला […]
