फोटो-10केप्सन-एसडीपीओ के साथ मौजूद गिरफ्तार अभियुक्त छातापुर. 27 मई को छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के हरिहरपुर गांव में वोडाफोन टावर के गार्ड चंद्रदेव उपरोझिया हत्या मामले में स्थानीय पुलिस को अहम सफलता हासिल हुई है. थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी के नेतृत्व में पुलिस बल ने वीरपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव से रविवार की रात अप्राथमिकी अभियुक्त अशोक उपरोझिया को गिरफ्तार किया है. सोमवार को छातापुर थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीपीओ चंद्रशेखर विद्यार्थी ने बताया कि हत्या को लेकर मृतक गार्ड की पत्नी अभिला देवी के बयान पर कांड संख्या 112/14 दर्ज किया गया था. कांड के पर्यवेक्षण के क्रम में पांच अन्य लोगों के नाम सामने आये. इधर, पुलिस ने घटना की तह तक जाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया. जिसमें तीन लोगों के विरुद्ध परिस्थति जन्य साक्ष्य पाये गये हैं. इसी के तहत बीते छह माह से फरार अशोक उपरोझिया, टावर तकनीशियन पन्ना लाल यादव व पूर्व गार्ड रमेश मिश्रा उर्फ मास्टर को पुलिस महीनों से तलाश कर रही थी. श्री विद्यार्थी ने कहा कि शीघ्र ही इस बात का भी खुलासा हो जायेगा कि हत्या किस वजह से हुई. पुलिस अवैध संबंध व मोबाइल टावर से जुड़ी गार्ड की नौकरी को लेकर हुए विवाद पर गहनता से जांच कर रही है.
टावर गार्ड हत्या मामले में हुई अहम गिरफ्तारी
फोटो-10केप्सन-एसडीपीओ के साथ मौजूद गिरफ्तार अभियुक्त छातापुर. 27 मई को छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के हरिहरपुर गांव में वोडाफोन टावर के गार्ड चंद्रदेव उपरोझिया हत्या मामले में स्थानीय पुलिस को अहम सफलता हासिल हुई है. थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी के नेतृत्व में पुलिस बल ने वीरपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव से रविवार की […]
