एड्स के प्रति जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

फोटो-6कैप्सन- नुक्कड़ नाटक रथ को झंडी दिखाते डीएमप्रतिनिधि, सुपौल लोगों में एचआइवी व एड्स के प्रति जागरूकता पैदा करने को लेकर नुक्कड़ नाटक रथ को जिला पदाधिकारी एलपी चौहान ने सोमवार को झंडी दिखा कर रवाना किया. संयुक्त निदेशक (वित्त) बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना द्वारा जारी निर्देश के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम […]

फोटो-6कैप्सन- नुक्कड़ नाटक रथ को झंडी दिखाते डीएमप्रतिनिधि, सुपौल लोगों में एचआइवी व एड्स के प्रति जागरूकता पैदा करने को लेकर नुक्कड़ नाटक रथ को जिला पदाधिकारी एलपी चौहान ने सोमवार को झंडी दिखा कर रवाना किया. संयुक्त निदेशक (वित्त) बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना द्वारा जारी निर्देश के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत नाटक मंडली द्वारा जिले के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर लोगों को एड्स व उससे बचाव संबंधी जानकारी दी जायेगी. जिला सूचना व जन संपर्क पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि तानेश्वर आजाद जन सम्मान समिति पटना द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसका समापन 19 दिसंबर को होगा. इस मौके पर अपर समाहर्ता आपदा अरुण प्रकाश, एसडीओ विमल कुमार मंडल, सीडी सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >