सुपौल. सदर प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर सिरे के ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर मुखिया सुशीला देवी, पंसस राज कुमार यादव व डीलर गंगाय मंडल पर मनमानी का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने कहा कि उक्त तीनों व्यक्ति के मिली भगत से बाढ़ राहत की सामग्री का गबन कर लिया गया है. 50 किलो की जगह 42 किलो गेहूं व 2000 रुपये नकद की जगह 1800 रुपये की दर से वितरण किया गया है. विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकी दी जाती है. आवेदन पर रंजीत मुखिया, मिथिलेश यादव, भवेश पंडित, मदन पंडित, रामाकांत पंडित, संतोष मुखिया, आशा देवी, रूबी देवी, अभिमन्यु यादव आदि के हस्ताक्षर हैं.
बाढ़ राहत वितरण में धांधली की शिकायत
सुपौल. सदर प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर सिरे के ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर मुखिया सुशीला देवी, पंसस राज कुमार यादव व डीलर गंगाय मंडल पर मनमानी का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने कहा कि उक्त तीनों व्यक्ति के मिली भगत से बाढ़ राहत की सामग्री का गबन कर लिया गया है. 50 किलो की […]
