संबोधन में झलकी सुजाता की पीड़ा

प्रतिनिधि, सुपौलसंपर्क यात्रा सह राजनीतिक सम्मेलन में मंच से संबोधन के दौरान पिपरा विधायक सुजाता देवी की पीड़ा छलक पड़ी. आम वक्ताओं की तुलना में लीक से हट कर सुजाता ने अपनी दिल की बात कही. संबोधन की शुरुआत के साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ गलत निर्णय की वजह से हमारी पार्टी की हार […]

प्रतिनिधि, सुपौलसंपर्क यात्रा सह राजनीतिक सम्मेलन में मंच से संबोधन के दौरान पिपरा विधायक सुजाता देवी की पीड़ा छलक पड़ी. आम वक्ताओं की तुलना में लीक से हट कर सुजाता ने अपनी दिल की बात कही. संबोधन की शुरुआत के साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ गलत निर्णय की वजह से हमारी पार्टी की हार हुई. उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी में दरकिनार किया गया और अब फिर वापस लाया गया है. नीतीश कुमार के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि आपमें आस्था है, लेकिन स्थानीय राजनीति की वजह से कुछ गड़बडि़यां होती है. इस पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने भविष्य में भी साथ रहने की बात कही. गौरतलब है कि श्रीमती सुजाता देवी अब भाजपा का दामन थाम चुके पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार की पत्नी हैं. श्री कुमार को गत लोक सभा चुनाव में टिकट से वंचित कर दिया गया था. उसके बाद काफी लंबे समय तक सुजाता पार्टी से अलग-थलग रही. राजनीतिक सम्मेलन में सुजाता के साथ-साथ त्रिवेणीगंज विधायक अमला देवी की उपस्थिति के कई राजनीतिक मायने हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >