वीरपूर: पूर्व सीएम नीतीश कुमार का काफिला रविवार के पूर्वाह्न 11:00 बजे सिमराही के लिए रवाना हुआ. विदा होने से पूर्व सीएम ने कोसी निरीक्षण भवन में स्थानीय कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि से भी मुलाकात किया. इस मौके पर 74 के आंदोलन कारी, वित्त रहित शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल सहित पार्टी कार्यकर्ता व कई अन्य लोगों ने पूर्व सीएम से मिल कर उनके समक्ष अपनी बातें रखी. पूर्व सीएम के आगमन व रात्रि विश्राम को लेकर स्थानीय निरीक्षण भवन में सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था. मालूम हो कि संपर्क यात्रा के क्रम में पूर्व सीएम शनिवार की शाम करीब 07:00 बजे वीरपुर पहुंचे, जहां मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, एमएलसी हारुण रसीद समेत स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया. पूर्व सीएम के साथ राज्य सभा सदस्य रामनाथ ठाकुर , पूर्व विधायक सह संपर्क यात्रा के संयोजक सतीश कुमार आदि मौजूद थे. रात्रि विश्राम के बाद पूर्व सीएम रविवार की सुबह सिमराही में आयोजित राजनीतिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हो गये.
वीरपूर में पूर्व सीएम का हुआ स्वागत
वीरपूर: पूर्व सीएम नीतीश कुमार का काफिला रविवार के पूर्वाह्न 11:00 बजे सिमराही के लिए रवाना हुआ. विदा होने से पूर्व सीएम ने कोसी निरीक्षण भवन में स्थानीय कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि से भी मुलाकात किया. इस मौके पर 74 के आंदोलन कारी, वित्त रहित शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल सहित पार्टी कार्यकर्ता व कई अन्य लोगों […]
