41 छात्र -छात्रा परिभ्रमण के लिए रवाना

फोटो-4कैप्सन- परिभ्रमण दल को रवाना करते प्रमुख प्रतापगंज. प्रखंड के भवानीपुर दक्षिण पंचायत स्थित उर्दू मध्य विद्यालय इस्लामपुर से रविवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत 41 छात्र -छात्राओं को परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया. प्रमुख रमेश प्रसाद यादव ने परिभ्रमण दल को विदा किया. मौके पर प्रमुख श्री यादव ने कहा कि […]

फोटो-4कैप्सन- परिभ्रमण दल को रवाना करते प्रमुख प्रतापगंज. प्रखंड के भवानीपुर दक्षिण पंचायत स्थित उर्दू मध्य विद्यालय इस्लामपुर से रविवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत 41 छात्र -छात्राओं को परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया. प्रमुख रमेश प्रसाद यादव ने परिभ्रमण दल को विदा किया. मौके पर प्रमुख श्री यादव ने कहा कि गौरवमय स्थल का भ्रमण ज्ञान अर्जित करने के साथ-साथ वैदिक विकास भी बढ़ता है. उन्होंने बच्चे सहित यात्रा में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं के सुखद यात्रा की कामना करते हुए उनका अभिवादन किया. प्रधान शिक्षिका किरण कुमारी ने बताया कि बच्चों को भीमनगर स्थित कटैया पावर हाउस, कोसी बराज आदि स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा. दल में शिक्षक मो हिलशाद, नाहिदा बेगम, मुमताज बेगम, अकबर मियां आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >