समकालीन अभियान में छह गिरफ्तार

जदिया. पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत बुधवार की रात थाना क्षेत्र के मानगंज पूर्व पंचायत में छापेमारी कर कांड संख्या 108/14 के नामजद अभियुक्त बूचन यादव को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया. वहीं जदिया पुलिस द्वारा कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत में छापेमारी कर वारंटी त्रिवेणी यादव को गिरफ्तार […]

जदिया. पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत बुधवार की रात थाना क्षेत्र के मानगंज पूर्व पंचायत में छापेमारी कर कांड संख्या 108/14 के नामजद अभियुक्त बूचन यादव को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया. वहीं जदिया पुलिस द्वारा कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत में छापेमारी कर वारंटी त्रिवेणी यादव को गिरफ्तार किया . छापेमारी दल में एसआइ अजीत सिंह व एएएसआइ शंभुधारी सिंह शामिल थे. छातापुर प्रतिनिधि के अनुसार, छातापुर पुलिस ने बुधवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चला कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोर्ट वारंटी महानंद पासवान, बीरबल, मो कमरूल, मो एकाबुल को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें रिकॉल पर दो अभियुक्तों को थाना से छोड़ दिया गया, जबकि एक अभियुक्त महानंद पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >