सरकार ने प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी

त्रिवेणीगंज. राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में बढ़ोत्तरी की गयी है. वहीं लाभुकों को प्रोत्साहित कर अस्पताल लाने वाली आशा को दी जाने वाली राशि भी बढ़ा दी गयी है. उक्त जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक रवींद्र नाथ शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि महिला लाभार्थी को […]

त्रिवेणीगंज. राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में बढ़ोत्तरी की गयी है. वहीं लाभुकों को प्रोत्साहित कर अस्पताल लाने वाली आशा को दी जाने वाली राशि भी बढ़ा दी गयी है. उक्त जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक रवींद्र नाथ शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि महिला लाभार्थी को परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत ऑपरेशन कराने वाली लाभुकों को अब 600 के बदले 1400 जबकि आशा को 150 रुपये के बदल 200 रुपये दिये जायेंगे. इसी प्रकार एनएसबी कराने वाले पुरुष को अब 1100 के बजाय 2000 रुपये प्राप्त होंगे तथा प्रोत्साहित करने वाली आशा को 300 रुपये दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर बंध्याकरण कराने वाली महिलाओं को 2200 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >