लाठी चार्ज व फर्जी केस के विरोध में प्रदर्शन

फोटो -09केप्सन- प्रदर्शन में शामिल एक्टू के सदस्य प्रतिनिधि, सुपौलऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के राज्य व्यापी आह्वान पर टीइटी-एसटीइटी व सांख्यिकी कर्मियों पर लाठी चार्ज व फर्जी केस के विरोध में बुधवार को एक्टू के बैनर तले कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में शामिल कर्मियों ने जिला मुख्यालय के विभिन्न […]

फोटो -09केप्सन- प्रदर्शन में शामिल एक्टू के सदस्य प्रतिनिधि, सुपौलऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के राज्य व्यापी आह्वान पर टीइटी-एसटीइटी व सांख्यिकी कर्मियों पर लाठी चार्ज व फर्जी केस के विरोध में बुधवार को एक्टू के बैनर तले कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में शामिल कर्मियों ने जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया. इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाये गये.एक्टू के जिला सचिव अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जा रहा है. पटना में आंदोलनरत टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों व सांख्यिकी कर्मियों पर लाठी चार्ज करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने, फर्जी मुकदमा को वापस लेने, गिरफ्तार नेताओं को बिना शर्त रिहा करने, समान काम के बदले समान वेतन देने, संविदा पर शिक्षक, सांख्यिकी कर्मियों आदि मांग शामिल हैं. एक्टू के जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में सरोज कांत झा, गुणेश्वर मंडल, सत्य नारायण मुखिया, ज्योतिष चंद्र चौधरी, बंदे लाल पासवान, मोहन कुमार मदन, चंद्रेश्वरी राम, सीता राम मंडल, कपिलेश्वर महतो, गजेंद्र ठाकुर, उपेंद्र चौधरी, नवल किशोर सिंह, विष्णुदेव साह, रम प्रसाद मंडल आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >