प्रतिनिधि,सुपौल नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह नगर परिषद क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार जैन ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिख कर नगर परिषद के प्रधान सहायक सह लेखापाल मो असरफउद्दीन के लंबित चिकित्सा भत्ता के भुगतान की मांग की है. पत्र में उन्होंने कहा है कि मो असरफउद्दीन लंबे समय से बीमारी से ग्रसित हैं. इस बाबत उनके पुत्र मो असजद आलम द्वारा भी आवेदन दिया गया है. नगर विकास विभाग द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी को भुगतान का भी निर्देश दिया गया है. इस परिस्थिति में भुगतान नहीं होना, जहां सरकार के निर्देश का उल्लंघन है, वहीं नगर परिषद के संवेदनशीलता पर भी सवाल है.
नप पर लगाया संवेदनहीनता का आरोप
प्रतिनिधि,सुपौल नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह नगर परिषद क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार जैन ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिख कर नगर परिषद के प्रधान सहायक सह लेखापाल मो असरफउद्दीन के लंबित चिकित्सा भत्ता के भुगतान की मांग की है. पत्र में उन्होंने कहा है कि मो असरफउद्दीन लंबे समय […]
