कमेटी गठन में गड़बड़ी की शिकायत

सरायगढ़. लौकहा पंचायत स्थित कोसी प्राथमिक सह मध्य संस्कृत विद्यालय कोढ़ली के प्रबंध समिति के गठन में गड़बड़ी की शिकायत ग्रामीणों ने सांसद रंजीत रंजन व डीइओ से की है. आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय के प्रधान द्वारा नियमों की अनदेखी कर संस्कृत शिक्षा बोर्ड से कमेटी का अनुमोदन कराया लिया गया. आवेदन […]

सरायगढ़. लौकहा पंचायत स्थित कोसी प्राथमिक सह मध्य संस्कृत विद्यालय कोढ़ली के प्रबंध समिति के गठन में गड़बड़ी की शिकायत ग्रामीणों ने सांसद रंजीत रंजन व डीइओ से की है. आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय के प्रधान द्वारा नियमों की अनदेखी कर संस्कृत शिक्षा बोर्ड से कमेटी का अनुमोदन कराया लिया गया. आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में बेचन मुखिया, सुगिया देवी, विनोद राम, हरि नारायण यादव, संजय कुमार आदि शामिल हैं. इस बाबत सांसद श्रीमती रंजन ने संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिख कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >