एसएसबी ने जब्त किया 20 बोरा खाद

बसंतपुर. एसएसबी 18वीं बटालियन द्वारा सोमवार को गश्ती के दौरान बनैलीपट्टी पीलर संख्या 201 के समीप ऑटो पर लदा 20 बोरा पारस खाद जब्त किया गया. बनैलीपट्टी बीओपी के एसआइ राकेश कुमार ने बताया कि जवानों ने गश्ती के समय नो मेंस लैंड की ओर नेपाल सीमा में खाद से भरा ऑटो को पकड़ा गया […]

बसंतपुर. एसएसबी 18वीं बटालियन द्वारा सोमवार को गश्ती के दौरान बनैलीपट्टी पीलर संख्या 201 के समीप ऑटो पर लदा 20 बोरा पारस खाद जब्त किया गया. बनैलीपट्टी बीओपी के एसआइ राकेश कुमार ने बताया कि जवानों ने गश्ती के समय नो मेंस लैंड की ओर नेपाल सीमा में खाद से भरा ऑटो को पकड़ा गया है. पकड़े गये खाद को कस्टम कार्यालय भीमनगर के हवाले कर दिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 73 हजार रुपये है. वहीं जब्त किये गये खाद के बाबत बनैलीपट्टी वार्ड नंबर 10 निवासी अर्जुन यादव व सदानंद पासवान ने बताया कि वे खेती के लिए खाद ले जा रहे थे जिसे जबरन एसएसबी द्वारा जब्त कर लिया गया. एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट मनोहर लाल ने बताया कि खाद तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था. सीमा क्षेत्र में खाद की तस्करी होती है, जिसमें विभाग की भी मिली भगत होती है. इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >