लाभुकों के बीच पेंशन की राशि वितरित

बसंतपुर. नगर पंचायत वीरपुर में सोमवार को पेंशन राशि का वितरण किया गया. वार्ड नंबर एक, दो, तीन व पांच के लाभुकों को वृद्धा, विधवा, लक्ष्मीबाई, नि:शक्ता पेंशन योजना के तहत राशि प्रदान किया गया. पेंशन योजना में विशेष व सामान्य घटक दो प्रकार के मद थे. विशेष घटक में एसटी व एससी आते हैं, […]

बसंतपुर. नगर पंचायत वीरपुर में सोमवार को पेंशन राशि का वितरण किया गया. वार्ड नंबर एक, दो, तीन व पांच के लाभुकों को वृद्धा, विधवा, लक्ष्मीबाई, नि:शक्ता पेंशन योजना के तहत राशि प्रदान किया गया. पेंशन योजना में विशेष व सामान्य घटक दो प्रकार के मद थे. विशेष घटक में एसटी व एससी आते हैं, जबकि सामान्य घटक में अन्य जाति शामिल हैं. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सभी लाभुकों को 400 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से तीन माह की राशि दी गयी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >