दो शिक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

छातापुर. मुख्यालय पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 95 पर सेविका व सहायिका चयन के लिए बुलायी गयी आम सभा में व्यवधान उत्पन्न व अभद्र व्यवहार करना दो शिक्षकों को महंगा पड़ा. छातापुर सीडीपीओ के अनुरोध के बाद एसडीओ त्रिवेणीगंज के निर्देश पर छातापुर थाना में दोनों शिक्षक क्रमश: जनार्दन राम व विजय राम के विरुद्ध […]

छातापुर. मुख्यालय पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 95 पर सेविका व सहायिका चयन के लिए बुलायी गयी आम सभा में व्यवधान उत्पन्न व अभद्र व्यवहार करना दो शिक्षकों को महंगा पड़ा. छातापुर सीडीपीओ के अनुरोध के बाद एसडीओ त्रिवेणीगंज के निर्देश पर छातापुर थाना में दोनों शिक्षक क्रमश: जनार्दन राम व विजय राम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपी शिक्षक वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय सिद्दकी चौक रामपुर व प्राथमिक विद्यालय सुरपतगंज में पदस्थापित हैं. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी दोनों शिक्षक अपने -अपने विद्यालयों से अनुपस्थित रह कर उक्त आम सभा में मौजूद थे. आदेश की प्रतिलिपि बीइओ,बीडीओ व सीडीपीओ छातापुर को भेज कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >