ऑटो से 142 बोतल विदेशी खराब बरामद, चालक फरार

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब व जब्त ऑटो को थाना लाया गया

सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने गुरुवार की संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर झाझा गांव के पास एनएच 27 किनारे एक ऑटो पर लदा 142 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. उक्त जानकारी नव पदस्थापित थानाध्यक्ष संजय दास ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि भपटियाही थाना पुलिस को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि हाइवे पर एक ऑटो में शराब लदाकर कहीं जा रहा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झाझा गांव के पास हाइवे किनारे एक ऑटो पर लदा 06 कार्टून में 142 बोतल रॉयल ग्रीन कंपनी का अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. वहीं ऑटो चालक पुलिस को देखकर भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब व जब्त ऑटो को थाना लाया गया. कांड दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >