निर्मली : मतदाता सत्यापन कार्यक्रम को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी नीरज नारायण पांडे के अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ श्री पांडे ने कहा कि मतदाताओं के सत्यापन का कार्य बीएलओ द्वारा बहुत ही धीमी गति से किया जा रहा है.
बीएलओ धीमी गति से कर रहे हैं मतदाता सत्यापन कार्य, होगी कार्रवाई : एसडीओ

बीएलओ धीमी गति से कर रहे हैं मतदाता सत्यापन कार्य, होगी कार्रवाई : एसडीओ
Copied link
निर्मली : मतदाता सत्यापन कार्यक्रम को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी नीरज नारायण पांडे के अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ श्री पांडे ने कहा कि मतदाताओं के सत्यापन का कार्य बीएलओ द्वारा बहुत ही धीमी गति से […]
यह बहुत ही खेद जनक बात है. कार्यों मो तेजी लाया जाय अन्यथा बाध्य होकर वैसे बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई किया जा सकता है. कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बीएलओ पहचान पत्र में दिये गये विवरण की जांच कर मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से सत्यापन कर त्रुटियां संशोधन ऑनलाइन करने निदेश दिया गया.
कार्यक्रम के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि एक जनवरी 2019 के वोटर लिस्ट के आधार पर सत्यापन करने के साथ ही एक जनवरी 2020 का डेटा तैयार किया जायेगा. वहीं सभी पंचायत में डाटा ऑपरेटर के माध्यम से भी मतदाता सत्यापन किया जायेगा.
बैठक में सभी बीएलओ को मोबाइल एप के संबंध में जानकारी दिया गया. बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी राम विजय पंडित ने उपस्थित बीएलओ को जिला से प्राप्त मतदाता रजिस्टर संख्या 6, 7 , 8 एवं 8 (क) को ध्यान पूर्वक भरने का निर्देश दिया. रजिस्टर 7 में मृतक मतदाताओं का नाम हटाने, मतदाता बूथ परिवर्तन के लिए रजिस्टर 8 का उपयोग करें. जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है.
वैसे मतदाता का नाम रजिस्टर संख्या 06 में दर्ज करना सुनिश्चित करें. बैठक में बीएलओ संदीप कुमार अमित कुमार , राजेश कुमार रजक, गोपाल कुमार , विनोद कुमार मंडल ,शत्रुधन चौधरी, सतीश कुमार रावत सुशील कुमार सुमन , हीरालाल भारती ,राकेश पासवान, गोविंद राम , रामचरित पंडित ,कृपाचार्य कुमार, गया लाल मंडल , ध्यान राम बच्चन आदि मौजूद थे.