वार्ड नंबर सात के कई घरों में घुसा पानी, सभी सामान भीगे

राघोपुर : प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हुई बारिश से विभिन्न जगहों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी. जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. राघोपुर रेलवे ढाला के समीप पिपराही वार्ड नंबर सात में बारिश के कारण हुए जलजमाव से लोगों के घरों में बारिश का पानी […]

राघोपुर : प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हुई बारिश से विभिन्न जगहों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी. जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. राघोपुर रेलवे ढाला के समीप पिपराही वार्ड नंबर सात में बारिश के कारण हुए जलजमाव से लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है.

आलम यह है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. स्थानीय बद्री राम, जुगो पासी, विजय पासी, संजय पासी सहित अन्य लोगों ने बताया कि एनएच 106 से वार्ड नंबर 07 होते हुए टोले की ओर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर बरसात के कारण ईंट बिछाया गया है.
जिसके कारण अब दोनों तरफ का पानी दोनों ओर बसे लोगों के घर में घुस जाता है. जिसके कारण उनलोगों को काफी क्षति होती है. ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के पानी से उनलोगों के घर में लगभग एक फीट तक पानी घुस गया है. जिसके कारण घर में रखा सारा सामान खराब हो गया.
वहीं कुछ परिवारों को अपना मवेशी भी पानी में ही खड़ा रखना पड़ता है. वहीं इस बाबत पंचायत की मुखिया बीबी समीदा ने बताया कि इससे पूर्व जलजमाव को देखते हुए ही सड़क पर ईंट एवं राबिश दिया गया था. कहीं कही अब भी जलजमाव की स्थिति है. बारिश रुकने के बाद इसकी समुचित व्यवस्था की जायेगी.
बारिश के बाद धान की बेहतर पैदावार की संभावना
कटैया-निर्मली. मौसम के बदलते मिजाज में लगातार बदलाव जारी है. लगातार हो रही रिमझिम बारिश से ग्रामीण इलाकों में किसान के चेहरे खिल गए हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि दो-तीन दिन बारिश की संभावना है. क्षेत्र में लगातार चार-पांच दिनों से मौसम में हुए बदलाव और रुक रुक कर बारिश होने से किसान के खेत में लगी धान की फसल लहलहाने लगी है.
धान की अच्छी पैदावार होने की संभावना दिखने लगी है. किसानों का कहना है कि हथिया नक्षत्र प्रवेश करना बाकी है. इसमें भी पानी होने की अधिक संभावना बनी रहती है. रात में कुछ ठंड का महसूस होने लगा है. लोग हल्के चादर का व्यवहार करने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >