अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत

जदिया : अररिया-भपटियाही एनएच-327 ई पथ में रविवार की देर शाम को तमकुलहा सुरसर नदी पुल समीप अज्ञात चार चक्का वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार 35 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी. मृतक साइकिल सवार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पथरा गोरधैय पंचायत के पथरा वार्ड नंबर-01 निवासी सीताराम ऋषिदेव […]

जदिया : अररिया-भपटियाही एनएच-327 ई पथ में रविवार की देर शाम को तमकुलहा सुरसर नदी पुल समीप अज्ञात चार चक्का वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार 35 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी. मृतक साइकिल सवार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पथरा गोरधैय पंचायत के पथरा वार्ड नंबर-01 निवासी सीताराम ऋषिदेव बताया जाता है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि पथरा गोरधेय पंचायत के वार्ड नंबर 01 निवासी सीताराम ऋषिदेव साइकिल से अपने रिश्तेदार से मिलने कोरियापट्टी आया था.रिश्तेदार से मिलकर सीताराम ऋषिदेव अपने घर पथरा लौट रहा था. जैसे ही वह तमकुलहा सुरसर पुल के समीप पहुंचा. तेज रफ्तार में जा रही एक चार चक्का वाहन ने उसे ठोकर मार दी.
जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जदिया पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा गंभीर रूप से जख्मी सीताराम ऋषिदेव को पुलिस वाहन से अनुमंडल अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया तथा घटना की जानकारी जख्मी के परिजनों को दी. अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. जहां उपचार दौरान सीताराम ऋषिदेव की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >