दो लोडेड पिस्टल के साथ दो अपराधी धराये

सुपौल : सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो लोडेड देशी पिस्टल व एक डायगर के साथ दो अपराधी विवेक कुमार एवं विपीन कुमार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सदर डीएसपी विद्यासागर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जिला मुख्यालय स्थित मवेशी अस्पताल […]

सुपौल : सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो लोडेड देशी पिस्टल व एक डायगर के साथ दो अपराधी विवेक कुमार एवं विपीन कुमार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सदर डीएसपी विद्यासागर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जिला मुख्यालय स्थित मवेशी अस्पताल के समीप पासी टोला में रंजीत पासी अपराधी को बुला कर झगड़ा-झंझट कर रहा है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने टोले से विवेक कुमार एवं विपीन कुमार को दबोची. विवेक कुमार के कमर से दो देशी लोडेड पिस्टल बरामद किया गया. हीं विपीन के कमर से एक धारदार डायगर बरामद किया गया. मौके से रंजीत पासी फरार हो गया. यह कार्रवाई प्रभारी थानाध्यक्ष रामाशंकर के नेतृत्व में किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >