अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग घरों में की मवेशी व अनाज की चोरी

त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के गौनाहा पंचायत के बहेरवा गांव वार्ड नंबर 10 में बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग घरों से मवेशी व अनाज की चोरी कर ली. जानकारी अनुसार बहेरवा वार्ड नंबर 10 निवासी उमेश मुखिया के मवेशी घर में बुधवार की रात्रि करीब दो बजे अज्ञात चोरों के द्वारा दरवाजा […]

त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के गौनाहा पंचायत के बहेरवा गांव वार्ड नंबर 10 में बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग घरों से मवेशी व अनाज की चोरी कर ली. जानकारी अनुसार बहेरवा वार्ड नंबर 10 निवासी उमेश मुखिया के मवेशी घर में बुधवार की रात्रि करीब दो बजे अज्ञात चोरों के द्वारा दरवाजा तोड़ कर एक गाय, एक बछड़ा व छह बत्तख की चोरी कर ली गयी.

जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 30 हजार रुपये बताया जा रहा है. वहीं उसी गांव के कपलेश्वर मुखिया के दरवाजे से 14 हजार का दो बकरा तथा एक क्विंटल चावल की चोरी कर ली गयी.
पीड़ित के द्वारा थाने में आवेदन दिया जा रहा है. इस बाबत थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी थाने में नहीं दी गयी है. आवेदन मिलने पर छानबीन कर कार्यवाही की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >