थानाध्यक्षों को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का दिया निर्देश

निर्मली : लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सोमवार को अनुमंडल के सभा भवन में जिला अधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई. इस दौरान बैठक में एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी, एसडीएम नीरज नारायण पांडेय, वीरपुर एसडीएम सुभाष कुमार, वीरपुर एसडीपीओ आरके कौशल, सदर एसडीपीओ विद्यासागर, निर्मली एसडीपीओ बैजनाथ […]

निर्मली : लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सोमवार को अनुमंडल के सभा भवन में जिला अधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई.

इस दौरान बैठक में एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी, एसडीएम नीरज नारायण पांडेय, वीरपुर एसडीएम सुभाष कुमार, वीरपुर एसडीपीओ आरके कौशल, सदर एसडीपीओ विद्यासागर, निर्मली एसडीपीओ बैजनाथ सिंह समेत सेक्टर पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
इस दौरान डीएम श्री कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये. बैठक में डीएम ने 41-निर्मली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी 32 सेक्टर पदाधिकारियों से रूबरू हुए और मतदान केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली.
जिला पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने सेक्टर पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव को लेकर सभी सेक्टर पदाधिकारी बूथों का सर्वे कर मूलभूत सुविधाओं यथा रैंप, शौचालय, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की रिपोर्ट जमा कराना सुनिश्चित करें.
कहा कि वैसे मतदान केंद्रों को चिह्नित करें. जहां दिव्यांग मतदाता हैं, वैसे मतदान केन्द्रों से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित करें. ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो सके.
डीएम श्री कुमार ने कहा कि मतदान केंद्र पर असामाजिक तत्वों की पहचान कर सेक्टर पदाधिकारी रिपोर्ट समर्पित करना सुनिश्चित करें. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सेक्टर पदाधिकारी, अधीनस्थ पुलिस के अधिकारी क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर वरीय पदाधिकारियों को रिपोर्ट जमा कराना सुनिश्चित करेंगे.
कानून व्यवस्था व वोटरों को प्रभावित करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम
कानून व्यवस्था व वोटरों को प्रभावित करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा और किसी भी स्थिति में मतदान को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
वहीं एसपी श्री चौधरी ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु एवं शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर 107 के तहत कार्रवाई की जाये.
साथ ही सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश उपस्थित थानाध्यक्षों को दिया. डीएम श्री कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव में कोताही व निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
बैठक में डीसीएलआर अखिलेश्वर वर्मा, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राज कुमार यादव, बीएसओ रवि रंजन कुमार, बीडीओ रामविजय पंडित, सीओ विनोद कुमार गुप्ता, राघोपुर बीडीओ, सीओ, सरायगढ़ बीडीओ, सीओ, सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम, निर्मली थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल, थानाध्यक्ष राघोपुर, थानाध्यक्ष भपटियाही सहित सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >