बोलेरो से 1210 बोतल नेपाली शराब बरामद, चालक फरार

पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है

सरायगढ़1 सरायगढ़-भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के रामनगर गांव से एक बोलेरो से मात्रा में शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि शुक्रवार को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस टीम ने रामनगर गांव में छापेमारी की. इस दौरान बीआर 50 ए 4263 नंबर की बोलेरो को रोका गया, जिसमें प्लास्टिक के बोरों में शराब छिपाकर रखी गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने गाड़ी से 1210 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की. हालांकि पुलिस को देखते ही बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और बोलेरो चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >