आरक्षण के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को सुपौल-सहरसा मार्ग में थलहा

सुपौल : आरक्षण के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को सुपौल-सहरसा मार्ग में थलहा-सिमरा के बीच मुख्य सड़क को चार घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया. राजवर्द्धन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं के द्वारा भारत सरकार के आरक्षण नीति को समाप्त करने के लिये सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग को पूर्णत: अवरूद्ध कर दिया. साथ ही […]

सुपौल : आरक्षण के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को सुपौल-सहरसा मार्ग में थलहा-सिमरा के बीच मुख्य सड़क को चार घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया. राजवर्द्धन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं के द्वारा भारत सरकार के आरक्षण नीति को समाप्त करने के लिये सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग को पूर्णत: अवरूद्ध कर दिया. साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. प्रदर्शन में कई गांवों से आये हुए युवाओं ने भारत बंद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये उक्त स्थल के चारों और सभी मार्गों को अवरूद्ध कर दिया.

प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के संबंध में कहा कि एससी-एसटी एक्ट को सरकार वापस ले, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल रिव्यू पेटिशन वापस ले, सरकार आरक्षण व्यवस्था को बदल कर आर्थिक आधार की व्यवस्था लागू करें. हालांकि, जाम के दौरान बीमार व बुजूर्गों को आवागमन में छूट दी गयी. जबकि स्कूली बच्चों के वाहन जाम में फंसे रहे. इस दौरान आने-जाने वाले कई राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों द्वारा सरकार के खिलाफ सिर्फ एक ही आवाज आरक्षण नीति को बंद करो सहित कई तरह के नारे लगा अपना विरोध जता रहे थे.
पुलिस अंकल जाम हटवाइये ना, भूख लगी है
जाम के दौरान सुपौल से लौट रही स्कूल बस भी जाम में फंसी रही. प्रदर्शनकारियों से अनुरोध के बावजूद स्कूली गाड़ी को रोक कर रखा गया. जिसके कारण स्कूल से लौट रहे बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी. जाम स्थल पर पुलिस को देख बच्चों ने कहा कि पुलिस अंकल जाम हटवाईये ना बहुत जोर की भूख लगी है, घर जाना है. पुलिस की पहल पर जाम समाप्त होने के बाद बच्चे अपने घर लौट पड़े. स्कूली बच्चे शालू चौधरी, अमन कुमार, प्रियांशु चौधरी, अभिराज प्रांजल, निशु कुमारी, आयुष कुमार, प्रकृति शेखावत, दीपांशु जायसवाल, नवराज प्रांजल, अमृतेश रिशभ आदि ने बताया कि बहुत देर से जाम में फंसे रहने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी.
तीन घंटे बाद हटाया जाम
करीब तीन घंटे के बाद सहायक अवर निरीक्षक राम कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा जाम स्थल पर आकर काफी मशक्कत के चार घंटे बाद समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया गया. श्री सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा. प्रदर्शन में सौरभ देव, संजीत, आनंद, गौरव, रवि रंजन, राजन, साजन, निक्कू, मिठ्ठू, रामप्रवेश, सोनू, नवीन, अर्पण, मोनू, बिट्टू, अशोक मिश्रा, बंटी, अविनाश आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >