दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग, थाने में दिया आवेदन

निर्मली : अनुमंडल क्षेत्र के बरहाड़ा पंचायत स्थित पंचगछिया कोनी वार्ड नंबर 05 में सोमवार की सुबह दो पक्षों के बीच विवाद हुआ. इस बीच दोनों पक्षों की ओर से हवाई फायरिंग भी किये जाने की बात कही जा रही है. हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ. फायरिंग होने व स्थिति बिगड़ते देखकर स्थानीय […]

निर्मली : अनुमंडल क्षेत्र के बरहाड़ा पंचायत स्थित पंचगछिया कोनी वार्ड नंबर 05 में सोमवार की सुबह दो पक्षों के बीच विवाद हुआ. इस बीच दोनों पक्षों की ओर से हवाई फायरिंग भी किये जाने की बात कही जा रही है. हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ. फायरिंग होने व स्थिति बिगड़ते देखकर स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी. इसके बाद थानाध्यक्ष अजीत कुमार व राजेन्द्र राम ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर छानबीन की. आधिकारिक तौर पर पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है.

फिलहाल पुलिस ने मौके से एक पैशन प्रो बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है. इधर घटना के बाबत दोनों पक्षों ने सुपौल नदी थाना को आवेदन देकर समुचित कार्रवाई की मांग की है.

एक पक्ष के सरोजा कोनी वार्ड नंबर 05 निवासी गोपाल यादव ने थाना में दिये आवेदन में बताया है कि सोमवार की सुबह करीब 07:30 बजे कोनी गांव से वे बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस आ रहे थे. जैसे ही वे स्थानीय शिव कुमार यादव के घर के पास पहुंचे, पूर्व से हरवे-हथियार से लैस शिव कुमार यादव ने अपने अन्य साथियों के साथ जान से मारने की नीयत से घेरने का प्रयास किया. स्थिति को देख वे बाइक को छोड़ वहां से किसी तरह जान बचा कर भागे.
वहीं दूसरे पक्ष के शिव कुमार यादव ने थाना को दिये आवेदन में बताया है कि वे अपने घर से कोनी चौक जा रहे थे. इसी दौरान घर से बाहर निकलते ही कुछ दूरी पर गोपाल यादव ने उनके बाइक में ठोकर मार दी. साथ ही गोपाल यादव व वहां पर पहले से मौजूद उसके सहयोगी जान मारने की नीयत से उसकी तरफ दौड़े. वह अपनी जान बचाने हेतु वहां से भाग अपने घर में छिप गया. इसके बाद गोपाल यादव व उसके सहयोगियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और गालियां देते हुए बाहर निकलने के लिए कहा.
बोले नदी थाना प्रभारी: नदी थाना प्रभारी थानाध्यक्ष राजेन्द्र राम ने बताया कि दोनों पक्षों से थाना को आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस के उक्त स्थल पर पहुंचे के दौरान कुछ लोगों का जमावड़ा था. छानबीन में अब तक गोली चलने की पुष्टि नहीं हो पायी है. फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >