भूमि विवाद में मारपीट, एक की मौत

लतौना गद्दी टोला वार्ड नंबर छह का मामला त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के लतौना उत्तर पंचायत अंतर्गत लतौना गद्दी टोला वार्ड नंबर 06 में सोमवार को आवासीय परिसर में चहारदीवारी निर्माण कराने के दौरान दूसरे पक्ष ने काम रोका. इस क्रम में धक्का-मुक्की करने व छाती पर प्रहार के बाद छाती में दर्द की शिकायत […]

लतौना गद्दी टोला वार्ड नंबर छह का मामला

त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के लतौना उत्तर पंचायत अंतर्गत लतौना गद्दी टोला वार्ड नंबर 06 में सोमवार को आवासीय परिसर में चहारदीवारी निर्माण कराने के दौरान दूसरे पक्ष ने काम रोका. इस क्रम में धक्का-मुक्की करने व छाती पर प्रहार के बाद छाती में दर्द की शिकायत पर इलाज के लिये ले जाने के क्रम में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है.
मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. मृतक 60 वर्षीय सत्यनारायण राम के परिजनों के अनुसार सोमवार को जब मृतक सत्यनारायण राम के चाचा बच्चु राम अपने आवासीय परिसर की बाउंड्री करा रहे थे. इसी क्रम में दूसरे पक्ष के सुखराम यादव व मधुराम यादव सहित अन्य बाउंड्री कार्य को रोकने आये और इसी क्रम में उनलोगों ने धक्का-मुक्की की और मृतक सत्यनारायण राम के छाती पर जोर से मुक्का मारा. इसके उपरांत सत्यनारायण राम को छाती में दर्द महसूस हुआ.
इलाज के लिए जब अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया जा रहा था. रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. बच्चु राम ने बताया कि दूसरे पक्ष के सुखराम यादव व अन्य का कहना है कि जमीन मेरी है. इस बात को लेकर करीब पांच साल से विवाद चल रहा है. सोमवार को ग्रामीण पंचों के द्वारा निर्णय के अनुसार हम अपना बाउंड्री बनवा रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आकर बाउंड्री को बनाने से रोकते हुए धक्का-मुक्की करने लगे व मेरे भतीजे के छाती पर मारा. इससे उसे छाती में दर्द हुआ और इलाज के लिये ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी.
वहीं घटना को लेकर दबी जुबान से दूसरे पक्ष के लोगों पर आरोप को बेबुनियाद बताते कई ग्रामीणों ने कहा कि मारपीट की घटना नहीं हुई है. बताया कि मृतक बहुत दिनों से बीमार चल रहा था. वह राजमिस्त्री का भी कार्य करता था. इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं पाया गया है. घटना जमीन विवाद से जुड़ी हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >