304 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन
सुपौल : समीक्षा यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुपौल आगमन गुरुवार के अपराह्न हुआ. सहरसा से चल कर ठीक 04:30 बजे सीएम हेलीकॉप्टर से बीएसएस कॉलेज स्थित हेलीपैड पहुंचे. जहां जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया. ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, विधान परिषद के उप […]
सुपौल : समीक्षा यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुपौल आगमन गुरुवार के अपराह्न हुआ. सहरसा से चल कर ठीक 04:30 बजे सीएम हेलीकॉप्टर से बीएसएस कॉलेज स्थित हेलीपैड पहुंचे. जहां जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया. ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, विधान परिषद के उप सभापति मो हारूण रशीद, विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बुके व माला देकर सीएम का स्वागत किया.
कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लगाये. सीएम को इस अवसर पर सशस्त्र सुरक्षा बल के द्वारा सलामी भी दी गयी. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव, पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय चौधरी, पूर्व विधायक दिलेश्वर कामैत, जदयू जिलाध्यक्ष रामविलास कामत, अमर कुमार चौधरी, जगदीश यादव, राजेंद्र यादव, युगल किशोर अग्रवाल, ओमप्रकाश यादव, श्रीनिवास सिंह, खुर्शीद आलम, मो फरीद, हरेकांत झा, मकसूद आलम, योगमाया देवी, रीना बाला, हरिमोहन विश्वास, दीना पाठक, गुंजन सिंह, गणेश सिंह, अजय कुमार अजनबी, पप्पू साह कालानंद झा आदि मौजूद थे.
सीएम के साथ बिहार सरकार के डीजीपी पीके ठाकुर एवं अन्य वरीय पदाधिकारी भी पहुंचे हैं. सीएम के आगमन के कुछ पल बाद ही एक अन्य हेलीकॉप्टर आइटीआइ परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचा. जिसमें राज्य सरकार के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
वार्ड नंबर 04 का सीएम करेंगे निरीक्षण
विकास यात्रा के समीक्षा के क्रम में सीएम नीतीश कुमार का दौरा शुक्रवार को राघोपुर प्रखंड में पूर्वाह्न 11:30 बजे होगा. यहां सीएम वार्ड नंबर 04 में सात निश्चय के तहत संपन्न कार्यों का निरीक्षण करेंगे. मौके पर सीएम कुल 278 करोड़ की 187 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं 26 करोड़ की 11 विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. जिसमें पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, भवन निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, कृषि, पंचायती राज तथा योजना एवं विकास विभाग की योजनाएं शामिल हैं.
अपराह्न 04 बजे समाहरणालय में होगी समीक्षा बैठक
दोपहर में अतिथि गृह पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री भोजन एवं विश्राम के उपरांत अपराह्न 04 बजे समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन पहुंचेंगे. जहां विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की जायेगी. रात्रि विश्राम के बाद शनिवार की सुबह सीएम हेलीकॉप्टर से खगड़िया के लिये रवाना हो जायेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला मुख्यालय एवं राघोपुर प्रखंड में सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है. वहीं उनके अभिनंदन हेतु जगह-जगह तोरण द्वार एवं होडिंग भी लगाया गया है.