सामाजिक सौहार्द व भाईचारे की मिसाल है सुपौल : डॉ एकले

सुपौल : जिले के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक एवं नव प्रोन्नत पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ कुमार एकले को मंगलवार को देर शाम पुलिस कर्मियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी. इस बाबत जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में स्थानीय थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया. मौके पर निवर्तमान एसपी डॉ एकले की कुशल कार्य क्षमता […]

सुपौल : जिले के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक एवं नव प्रोन्नत पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ कुमार एकले को मंगलवार को देर शाम पुलिस कर्मियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी. इस बाबत जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में स्थानीय थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया. मौके पर निवर्तमान एसपी डॉ एकले की कुशल कार्य क्षमता एवं सफल सेवा काल की विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय चौधरी का अभिनंदन भी किया गया.

सदर एसडीपीओ विद्यासागर के संचालन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डीएम श्री यादव ने डॉ एकले को एक शानदार पुलिस अधिकारी बताया. कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अपराध पर लगाम लगाया. साथ ही पंचायत चुनाव जैसे कार्यों को काफी सीमित सुरक्षा बल के साथ सफलता पूर्वक अंजाम देकर अपने कुशल नेतृत्व एवं कार्य क्षमता का परिचय दिया. डीएम श्री यादव ने डॉ एकले को अपना मित्र बताते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की. नये एसपी डॉ चौधरी ने बताया कि सेवा के दौरान उन्हें पूर्व में भी डॉ एकले के साथ कार्य करने का मौका मिला है. श्री चौधरी ने डॉ एकले के गुणों की जमकर तारीफ की एवं भविष्य में उनका मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद जतायी.

समारोह में बोलते हुए निवर्तमान एसपी एवं नव प्रोन्नत डॉ एकले ने सुपौल को एक बेहतरीन जगह बताया. कहा कि यहां के लोग काफी शांतिप्रिय एवं कानून का सम्मान करने वाले हैं. लोगों से यहां जो प्यार और स्नेह मिला, वह भुलाया नहीं जा सकता. डॉ एकले ने जिले में उनके सफल कार्यकाल के लिये थाना स्तर के सभी पदाधिकारियों को श्रेय दिया.
कहा कि सही मायने में पुलिसिंग का प्रमुख कार्य थाना से शुरू होकर थाना में ही खत्म हो जाता है. उन्होंने विशेषकर थानाध्यक्षों की खुल कर तारीफ की. साथ ही गुरुमंत्र भी दिया कि वे अपना लक्ष्य निर्धारित कर दायित्वों का निर्वहन करें, सफलता खुद ब खुद उनके कदम चूमेंगी. डॉ एकले ने सुपौल के मीडिया की भी सराहना की. कहा कि उन्हें सेवाकाल में विभिन्न जिलों में काम करने का मौका मिला है. लेकिन सुपौल के मीडिया कर्मी जितने कर्मठ एवं सकारात्मक है, ऐसा कहीं नहीं देखा.
एएसपी जितेंद्र कुमार, एसडीपीओ विद्यासागर, सुधीर कुमार एवं संतोष कुमार ने भी अपने संबोधन में निवर्तमान एपी के कार्यों की तारीफ की तथा उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण एवं कांडों के उद‍्भेदन की चर्चा की. पुलिस कर्मियों द्वारा उपहार एवं फूल माला देकर निवर्तमान एसपी को भावपूर्ण विदाई दी गयी. इस अवसर पर इंस्पेक्टर मदन सिंह, महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री, सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सहित थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा, चंदन कुमार, शिवशंकर कुमार, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, मुकेश कुमार, चंद्रकांत गौरी, रजनीश कुमार केशरी सहित अन्य थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >