कंधे व रिक्शा-ठेला से रोगी को अस्पताल ला रहे परिजन

स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़. डीजल के अभाव में बाधित है एंबुलेंस सेवा सरायगढ़ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़-भपटियाही में एंबुलेंस सेवा सोमवार की शाम से डीजल के अभाव में बाधित हो गयी है. इससे गर्भवती महिलाओं, नवजात, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल लाने में व उनके उपचार में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ […]

स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़. डीजल के अभाव में बाधित है एंबुलेंस सेवा

सरायगढ़ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़-भपटियाही में एंबुलेंस सेवा सोमवार की शाम से डीजल के अभाव में बाधित हो गयी है. इससे गर्भवती महिलाओं, नवजात, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल लाने में व उनके उपचार में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहा है.
एंबुलेंस की सेवा नहीं मिलने से मरीजों के परिजनों का रोष अस्पताल में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को आक्रोश झेलना पड़ रहा है. मालूम हो कि करीब दो माह से अस्पताल के अधीन एंबुलेंस सेवा नहीं है. एंबुलेंस का संचालन सम्मान एंड पशुपति फाउंडेशन पटना की रही है.
एंबुलेंस चालक भागवत गुप्ता व मनोज कुमार व इएमटी अनिल कुमार साह व राघव कुमार ने बताया कि सम्मान व पशुपति फाउंडेशन पटना द्वारा समय पूर्व ईंधन मुहैया नहीं कराया जाता है. इससे डीजल के अभाव में एंबुलेंस खड़ा करने के अलावे हमारे पास कोई चारा नहीं है. इस संबंध में एसीओ को जानकारी दी जा चुकी है. उनलोगों ने बताया कि पावर ग्रिड कॉपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रदत्त एंबुलेंस में कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि एंबुलेंस में सायरन, लूमेक्स, एसी सहित अन्य चीजें फिलहाल उपलब्ध नहीं है. इससे संचालन में काफी दिक्कत हो रही है.
दो एंबुलेंस कराया गया था उपलब्ध
एसएचसी सरायगढ़-भपटियाही में एनएच 57 व एनएच 327इ मार्ग पर बराबर सड़क दुर्घटना होती रहती है. इसके कारण दो एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया था. इसमें सिविल सर्जन द्वारा उक्त अस्पताल में कार्यरत 102 एंबुलेंस को 13 सितंबर 2017 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापगंज में अस्थायी व्यवस्था के तहत अगले आदेश तक भेज दिया गया है. इस मामले में एसएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामनिवास प्रसाद द्वारा भी जिला प्रोग्राम प्रबंधक व सिविल सर्जन सुपौल को चार बिंदुओं प्राय: इंधन की कमी, 20 किलोमीटर से अधिक नहीं जाने तथा एसीओ का अस्पताल के प्रभारी व प्रबंधक से समन्वय बनाये नहीं रखने को लेकर पत्र लिखा गया है. पत्र में कहा गया है कि सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड की भौगोलिक स्थिति एवं क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण 20 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करनी पड़ती है, जो अति आवश्यक है.
बोले सीएस
सिविल सर्जन डॉ घनश्याम झा ने बताया कि इंधन की कमी की शिकायत मिल रही है. इसके बारे में कार्यपालक निदेशक स्वास्थ्य विभाग पटना को लिखा जा चुका है. सरायगढ़-भपटियाही एसएचसी के बारे में पुन: शिकायत की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >