सुपौल : सदर पीएचसी के सभागार में मंगलवार को एएनएम का एक दिवसीय समीक्षा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ सीके प्रसाद ने किया. डॉ प्रसाद ने एएनएम को संबोधित करते कहा कि कार्य में तेजी लाकर उसे निष्पादित करे. ताकि आने वाले दिनों में रिपोर्ट जल्द मिल सके. उन्होंने कहा कि प्रज्जन एवं बाल स्वास्थ्य पंजी एवं हेल्थ इनफॉमेशन सिस्टम के तहत कार्यालय को जानकारी दें. जानकारी देकर अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा को संकल्पित कर एचआइएमएस में सही तरीके से अद्यतन कर मुख्यालय को समर्पित करें.
साथ ही उन्होंने एएनएम को निर्देश दिया कि सत्र स्थल पर एमसीटीएस के जगह पर आरसीएच पर कार्य करना सुनिश्चित करेंगे. संबोधित करते स्वास्थ्य प्रबंधक एस अदीव अहमद ने निर्देश देते कहा कि नये वर्ष में शत-प्रतिशत आरसीएच पंजी पर कार्य करना प्रारंभ करें. इस धय के साथ कि प्रथम प्रसव पूर्व जांच से चतुर्थ जांच तक सभी गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा दिया जाना है एवं 12 सप्ताह के अंदर गर्भवती महिलाओं को प्रथम एएमसी की सुविधा दिया जाना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मियों के द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने से यदि स्वास्थ्य की सेवा देने में कठिनाई हो रही हो तो वहां मोवलाइजर रख कर कार्य को निष्पादित करें. इस मौके पर उपस्थित बीसीएम श्रीलाल दास, बिहारीकांत सिंह, अतुल आनंद, विजय कुमार सहित कई एएनएम उपस्थित थी.
