30 भूस्वामियों से वसूले गये 62 हजार लगान

वसूली को लेकर विभाग के तेवर हुए सख्त लंबे समय से लगान नहीं जमा करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई छातापुर : अंचल क्षेत्र में भूस्वामियों से बकाया लगान वसूली को लेकर प्रशासन के तेवर सख्त दिख रहे हैं. इसको लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. विभाग ने कार्रवाई करते हुए 30 भू-स्वामियों […]

वसूली को लेकर विभाग के तेवर हुए सख्त

लंबे समय से लगान नहीं जमा करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई
छातापुर : अंचल क्षेत्र में भूस्वामियों से बकाया लगान वसूली को लेकर प्रशासन के तेवर सख्त दिख रहे हैं. इसको लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. विभाग ने कार्रवाई करते हुए 30 भू-स्वामियों से कुल 62 हजार लगान की वसूली कर ली गयी है. अंचल प्रशासन द्वारा बार बार अनुरोध के बाद भी दशकों से लगान का शुल्क जमा नहीं करने वाले भूस्वामियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है.
डीसीएलआर त्रिवेणीगंज गोपाल कुमार के नेतृत्व में इन दिनों लगान वसूली का अभियान चलाया जा रहा है. वसूली को लेकर बीते दिनों अंचल क्षेत्र के ठूंठी पंचायत में डीसीएलआर के साथ अंचल की पूरी टीम पहुंची.
टीम में शामिल सीओ लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा, अंचल निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के साथ राजस्व कर्मी हरेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह शामिल थे. इस दौरान ठूंठी हल्का के तकरीबन 30 भूस्वामियों से 62 हजार रुपये की लगान वसूल किया गया. साथ ही कई जमींदारों ने जल्द ही लगान जमा करने का आश्वासन दिया. इस संदर्भ में अंचल निरीक्षक ने बताया कि अंचल क्षेत्र में बड़े और मझौले तकरीबन दो हजार की संख्या में ऐसे भूस्वामी हैं जिन्होंने बीते कई दशकों से लगान जमा नहीं किया है. प्रत्येक भूस्वामियों पर कई तरह के लगान शुल्क बकाया है. डीसीएलआर श्री कुमार ने भूस्वामियों से अनुरोध करते अविलंब लगान शुल्क जमाकर रसीद प्राप्त कर लेने का अनुरोध किया. साथ ही कहा कि लगान शुल्क जमा नहीं करने वाले भूस्वामियों के विरुद्ध राशि वसूली के लिए नीलाम पत्रवाद दाखिल करने का निर्देश सीओ को दे दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >