जदिया : गुप्त सूचना के आधार पर जदिया पुलिस ने शुक्रवार को मुख्यालय पंचायत के वार्ड नंबर 11 में छापेमारी कर 43 बोतल बंगाल निर्मित विदेशी शराब बरामद किया. जानकारी देते थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि सूचना मिली कि वार्ड नंबर 11 निवासी सुमित कुमार उर्फ छोटू घर पर अवैध रूप से शराब रखकर शराब की बिक्री करता है.
बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही कारोबारी सुमित कुमार उर्फ छोटू शराब को अपने घर के पीछे खेत में फेंक कर भाग निकला. पुलिस कारोबारी के विरुद्ध बिहार उत्पात एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड संख्या 162/17 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष साथ दारोगा शिवजी पांडेय, चंद्रमा प्रसाद यादव अन्य पुलिस के जवान शामिल थे.
