कालाबाजारी का खाद्यान्न बरामद, डीलर को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

राघोपुर : सरकारी खाद्यान्न को कालाबाजारी के लिए ले जा रहे जनवितरण प्रणाली के विक्रेता देव कुमार यादव को ग्रामीणों ने बुधवार की रात पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत स्थित कुपहा गांव वार्ड नंबर तीन का है. मालूम हो कि बुधवार की देर रात जनवितरण दुकानदार […]

राघोपुर : सरकारी खाद्यान्न को कालाबाजारी के लिए ले जा रहे जनवितरण प्रणाली के विक्रेता देव कुमार यादव को ग्रामीणों ने बुधवार की रात पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत स्थित कुपहा गांव वार्ड नंबर तीन का है. मालूम हो कि बुधवार की देर रात जनवितरण दुकानदार द्वारा उपभोक्ताओं के निमित्त वितरण किये जाने वाले सरकारी खाद्यान्न को मैजिक वैन पर लाद कर कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था. इसे देख ग्रामीण एकजुट हुए.

साथ ही खाद्यान्न से लदे वाहन को कब्जे में लिया. साथ ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने खाद्यान्न से लदा वाहन सुपुर्द किया. मामले में ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर जविप्र दुकानदार पर समुचित कार्रवाई की मांग की है.

ग्रामीणों ने बीएसओ को दिये आवेदन में बताया है कि देवीपुर पंचायत के डीलर देवकुमार यादव बुधवार की देर रात गरीबों के बीच वितरित किये जाने वाले सरकारी चावल व गेहूं को कालाबाजारी करने की नीयत से मैजिक वैन बीआर 11जी ए- 6756 पर लाद कर बाहर भेजने की तैयारी में जुटा था. इसे देख दर्जनों लोगों ने वाहन को सड़क पर रोक कर घटना से राघोपुर पुलिस को अवगत कराया. मौके पर पहुंची पुलिस ने खाद्यान्न से लदे वाहन को अपने कब्जे में ले लिया.
पुलिस आने की भनक पर डीलर सहित व्यवसायी व वाहन चालक भागने में सफल रहा.
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात करीब 2 बजे गांव के कुछ लोगों द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण अपने अपने घरों से निकलकर जब उक्त स्थान पर पहुंचा तो देखा कि वहां कुछ लोगों द्वारा मैजिक वैन पर लदा सरकारी खाद्यान के कालाबाजारी किये जाने की बात की जा रही थी. बताया कि डीलर देवकुमार यादव व उनका पुत्र संजीव कुमार, व्यापारी लालगंज निवासी शंभु साह व वाहन चालक खाद्यान्न लेकर कालाबाजारी के लिये ले जा रहा था. ग्रामीणों ने कहा बीएसओ कार्यालय द्वारा बताया जा रहा है
कि पुलिस द्वारा जब्त किये गये खाद्यान्न के मामले की जांच की जायेगी. इधर ग्रामीणों ने आपूर्ति पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धनेश्वर कुमार का प्रखंड क्षेत्र के सभी डीलरों से मिलीभगत रहने के कारण गरीब तबके के लोग सस्ते दर पर मिलने वाला खाद्यान्न गरीबों को न देकर कालाबाजारी कराये जाने का कार्य कराया जाता रहा है.
मामले की जानकारी एमओ व ग्रामीणों द्वारा हुई है. जांच के बाद संबंधितों पर विधिसम्मत कार्रवाई होगी.
-एसडीओ, सुभाष कुमार
मेरे ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद है. ग्रामीणों के आरोप के मुताबिक संबंधित डीलर के भंडार पंजी निरीक्षण किये जाने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है.
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, धनेश्वर कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >